Posts

यूपीटीईटी2017 सुप्रीम कोर्ट: सरकार पहले ही कैविएट फ़ाइल कर चुकी है: रिजवान अंसारी

*शक सही निकला:प्रूफ रणनीति की जरूरत* आज जब टीम की SLP रजिस्टर्ड हुई तो पता चला कि टेट 2017 मामले में कैविएट फ़ाइल की जा चुकी थी। *कैविएट को अधिवक्ता अंकुर प्रकाश द्वारा फ़ाइल किया गया था।* टीम को तभी से ये शंका हो गयी थी ये किसकी तरफ (BTC मोर्चा/उ0प्र0 सरकार) से फ़ाइल की गई थी। जांच पड़ताल में पता चला कि ये उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से फ़ाइल हुई थी। मतलब सरकार हमारी अपील को खारिज करवाने के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध है। इसलिए टीम को अब रणनीति में थोड़ा परिवर्तन करना पड़ेगा। जिसके तहत अब टीम को मोस्ट सीनियर को लाना अनिवार्य हो गया है। यदि आप सभी का भरपूर सहयोग रहा तो हम ये भी ब्रेकर पार कर ले जाएंगे। *【कैविएट:-यह एप्लिकेशन तब फ़ाइल होती जब किसी पार्टी को ये शक हो कि उसके बिना सुने ही फैसला आ सकता हो। जिस पार्टी के द्वारा फ़ाइल होती कोर्ट उसे पहले तुरन्त ही सूचना देती है।】* जाहिर सी बात है कि इस केस की जानकारी सरकार को हो गयी होगी। सरकार पहली ही सुनवाई में टीम रिज़वान की SLP को खारिज करवाने के लिए किसी टॉप मोस्ट सीनियर उतारेगी। याची लाभ जैसी सम्भवना भी है इसलिए दो चार हजार के नाम पर पीडित को भवि...

©टीम रिज़वान अंसारी की स्पेशल अपील हुई रजिस्टर्ड: सुनवाई के लिए जल्द होगी सूचीबद्ध

Image
*©टीम रिज़वान अंसारी की स्पेशल अपील हुई रजिस्टर्ड: सुनवाई के लिए जल्द होगी सूचीबद्ध * टीम रिज़वान अंसारी के अधिवक्ता ने SLP के डिफेक्ट क्लियर करवाकर रजिस्टर्ड करवा लिया। *जिसका SLP(CIVIL) No. 12902/2018 SUKHDEV SINGH VS STATE OF UTTAR PRADESH* अलॉट हुआ। जल्द ही याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होगी। चूंकि शासन ने इस केस में पूरी ताकत लगा रखी है,वो चाहती है कि टेट पीड़ित को अब कुछ भी न मिले। ऐसी स्थिति में खण्डपीठ के ऑर्डर में स्थगन लेना/नोटिस इशू करना पहली प्राथमिकता होगी।टीम को एक और मोस्ट सीनियर अधिवक्ता को लाने की आवश्यकता महसूस हो रही है। पहली सुनवाई ही अंतिम निर्णायक सुनवाई होगी। यदि पहली सुनवाई में हम ये कर पाने में सफल हो गए तो निश्चित मानिए न्याय मिलकर रहेगा। इसके लिए हमे एक मोस्ट सीनियर को इंगेजिंग की आवश्यकता है। टीम के पास इतना भारी भरकम बजट नही की वो एक और मोस्ट सीनियर को ला पाए।हालांकि टीम की तरफ से 3 वकील पहले से ही इंगेज है लेकिन टीम अब इस स्थिति में रिश्क लेने के मूड में बिल्कुल नहीं। जरा सी चूक जीवन खराब कर सकती है। इसलिए आप सभी अधिकतम सहयोग को आगे आएं। क्योंकि इसक...

यूपीटेट-2017 में इनवैलिड वालों की विशेष अपील भी सकारात्मक दिशा में,आज निर्णयाक बहस

Image
*टेट 2017 में इनवैलिड वालों की विशेष अपील भी सकारात्मक दिशा  में :* 25 अप्रैल को UPTET 2017 में इनवैलिड OMR अभ्यर्थियों की 18 स्पेशल अपील की सुनवाई उच्च न्यायालय की इलाहाबाद बेंच,कोर्ट न0-39 की खंडपीठ में,additionl में 2 न0 पर होगी। इस केस को विगत 23 अप्रैल को सुना गया था जिसमे द्वय न्यायाधीशों ने OMR चेक करने वाली एजेंसी से विस्तृत कार्यवाही मांगी है। ये मामला भी लगभग फाइनल होने की कगार पर है। यदि कोर्ट ने इनवैलिड वालों की स्पेशल अपील को allow किया तो UPTET 2017 में बड़ा उलटफेर होने की संभावना है। हालांकि इनवैलिड अभ्यर्थी एकल बेंच से ये केस हार चुके हैं। फिर भी इनवैलिड अभ्यर्थियों का प्रयास सराहनीय है।

श्री सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह को निदेशक बेसिक शिक्षा उ.प्र. का जिम्मा मिला

Image
सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह को निदेशक बेसिक शिक्षा उ.प्र. का जिम्मा मिला संजय सिन्हा को निदेशक SCERT बनाया गया

68500 भर्ती में कोर्ट की तरफ से पहली सफलता मुबारक हो ।

*नमस्कार साथियो* 68500 भर्ती में कोर्ट की तरफ से पहली सफलता मुबारक हो । *बीटीसी प्रशिक्षु शिक्षक संघ के प्रयास और अन्य सहयोगी संघ और साथियो* के सहयोग से ये जीत मिली जिसका बहुत ही फायदेमंद परिणाम 68500 में देखने को मिलेगा किसी के नापाक मंसूबो पे पानी  फेरने के लिए ये एक ही अस्त्र काफी था ब्रम्हास्त्र की जरूरत जब पड़ेगी तब भी हाजिर रहेंगे। लोगो को जानकारी ही तो चाहिए तो सुनो ✒✒✒✒✒✒✒✒✒ ये 68500 में कट ऑफ डेट न होने और दिन प्रतिदिन संशोधन करने पे कंटेम्प्ट किया गया था जिसमे अपर सचिव और विशेष सचिव को नोटिस जारी कर 3 हफ्ते का समय दिया गया । *निष्कर्ष--* कहने का तात्पर्य कट ऑफ डेट लगेगी तभी इस भर्ती में नए कैंडिडेट नही आएंगे मतलब 1लाख 20 सब सुरक्षित रहेंगे। 👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇 विस्वास करिए और 68500 में चयन सुनिश्चित करिए। ➡ *राघवेंद्र टीम को सहयोग करिए कोर्ट केस से मुक्ति मिलने के पश्चात परीक्षा में चयन का आधार तय करे।* *रॉक आशीष* *रायबरेली* *बीटीसी प्रशिक्षु शिक्षक संघ* *उत्तर प्रदेश* *9616495815*

12460 चयनित प्रशिक्षुओं को मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के संबंध में

Image
#मुख्यमंत्री_जी_से_मिले_आश्वासन_के_विषय_में ◼️ पाँच लोगों का प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री जी से मिला जिसमें अपूर्व,अखिलेश तथा अतुल भाई एवं दो बहने संध्या व रानी सम्मलित थे। ◼️ शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, अपर मुख्य सचिव राज प्रताप सिंह तथा Btc प्रतिनिधि मण्डल ने लगभग 15 मिनट इन्तज़ार किया जिसके पश्चात मुख्यमंत्री जी ने इन सभी से मुलाक़ात कर 12460 भर्ती के सन्दर्भ में वार्ता की। 👉  राज प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री जी से कहा कि यह 12460 भर्ती का मामला है और यह लोग लिखित परीक्षा नही देना चाहते, इसके साथ ही हमने इन लोगों के लिए 68500 भर्ती भी निकाल दी है.. 👉  मुख्यमंत्री जी ने पूछा कि यह कब की भर्ती है और साथ ही यह भी पूछा कि प्राथमिक विद्यालय में कितने पद ख़ाली हैं? इसके अतिरिक्त कोर्ट आदि से सम्बन्धित प्रश्नो का उत्तर मिलने के बाद मुख्यमंत्री जी ने ने निम्नलिखित महत्वपूर्ण टिप्पणियाँ की.... (1) जब यह 15 दिसम्बर 2016 की भर्ती है तब आप इसमें लिखित परीक्षा कैसे करा सकते हैं.. (2) जब यह लोग BTC तथा टी॰ई॰टी॰ परीक्षा उत्तीर्ण है तब इसके अतिरिक्त और किसी योग्यता की आवश्य...

टेट याचिका विशेष अपील डबल बेंच लखनऊ उच्च न्यायालय ग्राउंड रिपोर्ट

Image
*टेट याचिका विशेष अपील डबल बेंच लखनऊ उच्च न्यायालय ग्राउंड रिपोर्ट:-*    आज सबसे पहले बताना चाहता हूँ, कि *एडवोकेट राजीव त्रिपाठी जी, जो कि रामकुमार गुप्ता (शिक्षामित्र)* के वकील हैं, इनकी ओर से दाखिल की गई विशेष *अपील संख्या:-86/2018* जिसमे टीईटी 2017 को रदद् करने की मांग आज डबल बेंच में की गई है, जिसे हमारी टीम मोस्ट सीनियर एडवोकेट श्री जयदीप नारायण माथुर साहब द्वारा डिफेंड करेगी, इसके लिए आज पूरी बहस में हमारे पालनहार अधिवक्ता श्री अमित भदौरिया साहब के साथ सीनियर एडवोकेट श्री उपेंद्र नाथ मिश्रा साहब मौजूद रहे।    ‎मोस्ट सीनियर एडवोकेट श्री माथुर साहब से वार्ता सफल रही, भदौरिया साहब ने विश्वास दिलाया है, टीईटी-2017 पर रदद् होने जैसी कोई आंच नही आएगी।     इन सब गहमागहमी के बीच एडवोकेट जनरल बहस के लिए खड़े हुए, कोर्ट द्वारा पुनः पूरे प्रकरण को रिवाइज किया गया, सरकार ने बताया कि किस तरह का संशोधन अभी तक उत्तर कुंजी मे किया गया है, एनसीटीई गाइडलाइन्स पर विस्तृत आर्गुमेंट सरकार द्वारा दिये गए।     ‎मुख्य बहस आउट ऑफ सिलेबस पर आधारित रही, जिसके अं...